निहारते हुए एक उम्र गुजार दूँ,
वो एक लड़की बड़ी प्यारी लगती है मुझे....!!
देख कर उसको, धड़कने झूम उठती हैं
हृदय की, बीमारी, लगती है, मुझे!!
बिंदिया, झुमके, कंगन से सजी,
कमसिन, कुंवारी, लगती है, मुझे।।
हया की नूर है, चेहरे पे,
चलती, फिरती, फुलवारी, लगती है, मुझे
दुपट्टे में सिमट जाता है, पूरा जिस्म, उसका,
वो लड़की, बड़ी, संस्कारी लगती है, मुझे।
मृदुल के शेर है, सिर्फ उसके लिए,
एक नायाब फनकारी, लगती है, मुझे।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X