अपनी प्यारी दुलारी कविता को
हवा की तरह बहने देना चाहती हूँ
ताकि सबको शीतलता प्रदान कर सके
दीप की तरह जलने देना चाहती हूँ
ताकि अंधेरा धरा का मिटा सके
रवि की तरह निकलने देना चाहती हूँ
ताकि सर्वत्र उजाला कर सके
फूलों की तरह खिलने देना चाहती हूँ
ताकि मनमोहक खुशबू बिखेर सके
गंगा मैया की तरह पवित्र पावन बनाना चाहती हूँ
ताकि हर हृदय को निर्मल कर सके।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X