मेरे मन के भावों को बड़े शिद्दत से लिखती है
अपने प्यार से नवाजती है
कलम मेरा दिल जीतती है
कहें अनुसार ही चलती है
हर पल मेरे साथ रहती है
हरी,पीली, लाल हर तरह की मिलती है
मेरी जिंदगी को रंगीन कर देती है
खुशियों की दौलत खूब लुटाती है
मेरी कलम, मेरा दिल जीतती है।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X