शानदार बिल्डिंग
महल विला घर
अपार्टमेंट
सब बनाने का हुनर रखते हैं
श्रम के एक एक बूंद से
आपके सपनों को सींचते है
बड़े चैन से मेहनत करके
आकर गहरी नींद में सोते हैं
वे मजदूर हैं मेहनतकश
महल वालों से बड़ा दिल रखते हैं
मेहनत की चिंगारी जला
सबका जीवन रौशन कर देते हैं
वे कोई आम इंसान नहीं हैं
आपके सपनों के घर में
आपको भेजने का
जज्बा रखते हैं....................।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X