आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हमें जी जान लगाकर

                
                                                         
                            उन्नति की राहों में कठिनाइयों के कांटे बिछे होंगे
                                                                 
                            
वे मंजिल तक कहां पहुंचे होंगे
जिन्होंने अपने पांव पीछे खींचे होंगे
माना राहे आसान नहीं
लेकिन यहां कौन है जो परेशान नहीं
परेशानियों के आगे ही तो मंजिल दिखे होंगे
हौसलों के आगे मुश्किलों की औकात कहां
जो मुश्किल से टूट जाए वह इंसान कहां
राहों के शूल को फूल बनाने होंगे
हिम्मत और हौसलों से आगे बढने होंगे
मंजिल दूर नहीं खुद को विश्वास दिलाने होंगे
हां,हमें हार नहीं स्वीकारने होंगे
चुनौतियों को चमत्कार में बदलने होंगे
एक बार जोरदार प्रयास करने होंगे
मंजिलों को हमारी बेसब्री से इंतज़ार होंगे
राहों के अंधेरों से हमें दीपक की तरह लड़ने होंगे
हमें अपने जीवन में खुद ही उजाले भरने होंगे
लाख कठिनाइयां हो परवाह नहीं करने होंगे
हमें जी जान लगाकर कोशिश करने होंगे।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
5 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर