जिंदगी को पूरी निचोड़ कर भी देखो
तो यही मिलता है कि, कुछ नहीं मिलता
इसलिए सबसे कीमती चीज है "हंसी"
जिसे हर हाल में अपने चेहरे पर सजाए रखना
ही जीवन का असली मूल्य है
हमें छोटी-छोटी बातों से,
परेशान होने के बजाय,
हर छोटे-मोटे समस्यायों को
खुश होकर सुलझाने की आवश्यकता है
निराशा हमारे करीब ना आए
इसका हमें ख्याल रखना है
जिंदगी एक बार मिली है
इसे ख़ुशी और उमंग से जीनी है
अपने साथ साथ दूसरों के जिंदगी
को भी खुशहाल बनाने है
हमें चिंताओं को विदा कर,
जीवन को उत्सव की तरह जीने है
दीपक बनकर सर्वत्र उजाले करने हैं
हां, हमें खुशी खुशी आज में जीने है।।
निराश कभी नहीं होने है
विश्वास मन में भरने है
जीवन को जीवंत होकर जीने है।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X