जिद है कुछ करने की तो करना जरूर
है मुश्किल डगर पर चलना जरूर
ना भटकना कभी राहों में,
ना डरना कभी अंजामों से,
लड़ना अपने हालातो से,
है मुश्किल डगर पर चलना जरूर
मुस्कान लिए साथ चलना
हंस के हर हालात झेलना
कितने भी कठिनाई आए
धीर की तरह आगे बढ़ना
है मुश्किल डगर पर चलना जरूर।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X