चहकती चिड़िया ने
पैगाम दिया है
मैंने अपने हौसलों से
पूरा आसमान नाप लिया है
फिजाओं को मैंने
हौसलों का तोहफा दिया है
कोई छोटा नहीं होता
मैंने यह बता दिया है
पंखों से मैंने
आसमान नाप दिया है
सबको ऊंची उड़ान का
सबक सिखा दिया है
डर डर के जीना
मैंने भुला दिया है
खुद के ही पंखों पर
मैंने भरोसा किया है
दुनिया से कभी मैंने
मशवरा नहीं लिया है
उड़ जाती हूं अपने दम पर
खुद के दम पर ही जिया है।।
--ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X