आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

1 मई: ...मजदूर सम्मान दिवस

                
                                                         
                            मजदूर भाई को
                                                                 
                            
मत करना दिल से दूर
ये वो मजबूत हाथ हैं
जो हिम्मत मेहनत से
एक एक ईट जोड़कर
पसीने की बालू सीमेंट लगाकर
आलीशान इमारत
महल खड़ा कर देते हैं
जिसमें सारी दुनिया
चैन से सो पाती है
इनके श्रम के एक-एक बूंद के
हम सभी कर्जदार हैं
थक हार कर कहीं से भी आकर
घर में ही सभी आश्रय पाते हैं
इनको उचित प्यार अपनापन
देना ही सबसे बड़ा सम्मान है
ये हम सभी के अभिमान हैं
इनका बहुत बड़ा योगदान है
मजदूर भाई के परिश्रम से
होता जग कल्याण है
धरती पर ये हमें आश्रय देते हैं
ऊपर भगवान हैं
मजदूर भाई भगवान से कम नहीं
उनका हम पर बहुत बड़ा एहसान है
श्रम की रोटी खाना और
दूसरों को खुशी देना ही
उनका सबसे बड़ा काम है
उनके मेहनत को तहे दिल से सलाम है
उनको उचित सम्मान मिले
यही दिल में अरमान है..।।
-ममता तिवारी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर