आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

अनजाने अपराध की सज़ा

                
                                                         
                            हे माधव! एक प्रश्न है मेरा…
                                                                 
                            

हे माधव! एक प्रश्न है मेरा,
क्या न्याय यही कहलाता है?
जिस कर्म का बोध नहीं हमको,
उसका फल क्यों मिल जाता है?

यदि पिछले जन्म के कर्मों का,
इस जन्म में फल मिलता है,
तो हर परिणाम स्वीकार है मुझको,
पर मन में प्रश्न उठता है।

जिस जन्म में भूल याद नहीं,
उस जन्म में अपराधी क्यों?
न पाप याद, न दोष याद है,
फिर दंड के अधिकारी क्यों?

किसका दिल दुखाया हमने,
किसका अधिकार छीना था?
किसके सपनों को तोड़ा था,
किसका विश्वास छीना था?

न अपराध का बोध हमें है,
न बीते कल का ज्ञान,
फिर किस आधार पर मिलता है,
अनजाने कर्मों का दंड-विधान?

यदि कर्मों का फल मिलता है,
तो सिद्धांत स्वीकार है,
पर जिस भूल का भान नहीं,
उस दंड का क्या आधार है?

हे कृष्ण! इतना समझा दो,
इस प्रश्न का उत्तर दे दो,
जिस गलती का ज्ञान नहीं,
उस न्याय का अर्थ समझा दो।

एक अनुत्तरित प्रश्न…

जिस जन्म में अपराध याद नहीं,
उस जन्म में अपराधी क्यों?

- पूर्णिमा सिंह विषेन

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
35 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर