कार्तिक का मास,
बड़ा ही ख़ास,
कहीं दीवाली तो कहीं है काली पूजा,
कार्तिक मास में जन-जन भक्ति में डूबा l
आंगन-आंगन रंगोली सजी,
धनतेरस, दीवाली की धूम मची,
घर-घर हो रही साफ सफाई,
रंगत, सजावट और पुताई,
नदियों में कार्तिक स्नान हो रहा,
पूजापाठ, दीपदान हो रहा,
जगमग दीपों में दमक रहा विश्वास है,
अद्भुत इनका मंद प्रकाश है l
मंगलकामनाओं के ये प्रदीप,
आत्म और अध्यात्मदीप,
मिटा रहे अंधकार को,
फैला रहे प्रकाश को,
प्रकृति और संस्कृति का समन्वय है कार्तिक,
शुभ, आनंददायी, मंगलमय है कार्तिक,
आओ मिल मनायें खुशियों के त्यौहार,
फैलायें बंधुत्व और जन सौहार्द्र l
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X