आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

काटो मत इस हरियाली को, इसको भी छाने का हक है।

                
                                                         
                            काटो मत इस हरियाली को, इसको भी छाने का हक है।
                                                                 
                            
मत रौंदों लहलहाती फसलें, इनको लहलहाने का हक है।।

मत तोड़ो खिलती कलियों को, इनको भी खिलने का हक है।
रवि - रश्मि और कोयल, तितली से, इनको भी मिलने का हक है।

नहीं सताओ तुम तितली को, इसको इठलाने का हक है।
सुन्दर फूलों, मधुर फलों का, इसको मधु पाने का हक है।।

मत कैद करो पंछी को जिसको, आजादी पाने का हक है।
दूर तलक फैले अंबर में, उसको उड़ जाने का हक है।।

मत रोको मेरे भावों को, इनको बह जाने का हक है।
जिसमें बसी प्रकृति हो कुछ, ऐसा कह जाने का हक है।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर