तोहफे में हमें घड़ी मिली
तोहफे में हमें घड़ी मिली
पर वक्त उसका मिला नहीं
उलझने इतनी मिली हमें
मिलने का बहाना किया नहीं
छोड़ दो सारे शिकवे गिले
मिल लिया करो जब वक्त मिले
मत गुजारो जिंदगी शिकायतों के दौर से
फिर वक्त तो मिले
पता नहीं हम मिले या ना मिले
क्या मिला हम ना मिले
ये दूरी भी क्या दूरी है
पास होकर भी लगता है
क्या कोई मजबूरी है
तुम्हारी याद आती है
तो समय देख लेते हैं
वक्त गुजारने के लिए
तुम्हारी घड़ी बहुत जरूरी है
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X