आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

परम दिव्य, चिन्मय, सगुण रूप से आयें

                
                                                         
                            आओ ! मिल कर दीप जलायें,
                                                                 
                            
पर्व परस्पर हर्ष मनायें।
खुशियों का अंबार सजायें,
जीवन जीना सरल बनायें ।।१।।

चहक -चहक,अतिसय उमंग भर,
भांति -भांति से गृह को सजायें।
हम सबके हैं, सब हैं हमारे,
मन मन्दिर अनुभूति करायें।।२।।

स्नेह मयी घृत -तेल भरा,
निष्ठा का यह दीप जलायें।
द्वैत -अद्वैत मिलन का द्योतक,
ज्योति पर्व उत्कृष्ट बनायें।।३।।

जुगनू बन हम चमक विखेरें,
और घर -घर ज्योति जगायें।
पूजा, वन्दन, और अर्चन मय,
श्रद्धा का हम भोग लगायें।।४।।

दीन सुदामा का आंगन भी,
हो जगमग दीपों से आलोकित।
वे करें मातृ आराधन,
मां नेह कलश छलकायें।।५।।

यह उस देवी का अर्चन है,
जो धन -धान्य भण्डार भरें।
आ ! ऋद्धि सिद्धि आवाहन कर,
हम क्लेश विकार को दूर भगायें।।६।।

दृश्य, अदृश्य, व्यक्त, अव्यक्त,
अस्ति, भांति, प्रिय विविध स्वरूपा।
करें अनुग्रह भक्तों पर अनुकम्पित,
परम दिव्य, चिन्मय, सगुण रूप से आयें।।७।।
-कृष्ण मुरारी पाण्डेय
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर