जिसने तुमको रुलाया अब उन लोगों को रोना हैं
अपने दामन पर लगा दाग उनके लहू से धोना हैं
पद्मावती बनके कब तक दोगी तुम जान अपनी
अब सब लड़कीयों को झाँसी की राणी होना है
सपने में भी आओं तुम तो डर जाए वो तुमसे
ऐसा बदलाव तुमको अपने आप में लाना है
गुडीयाँ भी देखे वो तो पसीने छूट जाए उसके
जिस के लड़कीयाँ सिर्फ खेलने का खिलोना है
बहुत बर्दाश्त कर लिया तुमने इनके जुल्मों को
अब तुम्हे काली चंडी भवानी दुर्गा माँ होना है
आकाश राठौड़-9067547906
-हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X