आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तुमसे इश्क़ है

                
                                                         
                            है चार दिन कि जिन्दगी जीना हमारे साथ
                                                                 
                            
होगे न तुम कभी चलो रुस्वा हमारे साथ

डरता हूँ तुमसे इश्क़ है कैसे बताऊ में
होता रहा है इश्क़ में धोखा हमारे साथ

मै भी तो हूँ शुमार फ़सुर्दा हुए जो लोग
मुद्दत से है फरेब का नाता हमारे साथ

खामोश है ये दिल मेरा वीरान है ये रात
बस चल रहा है साथ में साया हमारे साथ

सूरज को क्या खबर जो करे रत जगा वो चाँद
हमको तो है खबर कि वो जागा हमारे साथ

शायद के अब बहार के मौसम में देख लूँ
तुमने जो कह दिया है के चलना हमारे साथ

 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
41 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर