आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

चित भी तेरी पट भी तेरी

                
                                                         
                            तुम
                                                                 
                            
हमें गालियाँ देते रहे
पीटते रहे
बलात उठा ले जाते रहे
हमारी बहनों-बेटियों को
देते रहे धमकियाँ
देश से भगाने की
हमारी बेटियों से ही नहीं
हमारे इतिहास से भी
करते रहे बलात्कार
लगाते रहे
हम पर ही मिथ्या आरोप
और हमें ही
ठूँसते रहे कारा में
न्याय के नाम पर
करते रहे अत्याचार
ऐसी ही अराजक,
अनियंत्रित
और अमानवीय घटनाओं की बाढ़ में
बहा होगा वह आर्यपथ
जिससे होकर आया-जाया करते थे
सभी वर्णों के लोग..
और विवश होकर
बना ली होगी दूरी
ब्राह्मणों, क्षत्रियों और वैश्यों ने...
राज्यपोषित
एक अत्याचारी वर्ग से।
तुमने इसे छुआछूत कहा
और हमें ही बना दिया
अपयश का भागी।
हर युग में रही है
"चित भी तेरी, पट भी तेरी।"
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर