जयचन्दों की फौज बड़ी है
पद्मावती बदहवास खड़ी है।
गद्दारी की महफिल सजी है
राजाओं की त्यौरी चढ़ी है।
खामोश सीता अश्क़ों से भरी
नैनों में रावण की फौज पड़ी है।
न राम होगा न कृष्ण आयेंगे
जब रावण औ'कंस की चली है।
बिन छीने न्याय न मिलेगा कभी
सब ठौर अन्याय की लौ जली है।
- जीवन समीर
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X