क्या जरूरी है
मोहब्बत में रोज बातें हो
रोज मूलाकाते हो
दूरियां नहीं नजदिकियां हो
क्या जरूरी है
मोहब्बत कही जाए
आंखों में जो एहसास है
वह लफ्जों में बयां हो
क्या जरूरी है
हर एहसास मुकम्मल हो
कुछ अधूरा सा रह जाए
कुछ अनकहा सा रह जाए
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X