आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

क्यूँ पुनर्जीवन में अटक रहे हो?

                
                                                         
                            साँझ हो गयी वैरागी मन
                                                                 
                            
घर अपने तुम आ जाओ,
क्यूँ ढूँढ रहे तुम देव को मेरे
हैं वो साथ तुम्हारे अब आ जाओ;
साँझ हो गयी वैरागी मन
घर अपने तुम आ जाओ ।
क्यूँ करम पुण्य में भटक रहे हो
क्यूँ पुनर्जीवन में अटक रहे हो?
सुन लो जीवन सार यहीं पे
जीवन मुक्त हो जाओ यहीं पे।
लक्ष्य बनाये जो जीवन के
उनमें तुम समा जाओ,
वेदान्तों का सार यहीं पे।
उनसे तुम कुछ पा जाओ
साँझ हो गयी वैरागी मन
घर अपने तुम आ जाओ,
क्यूँ ढूँढ रहे तुम देव को मेरे
हैं वो साथ तुम्हारे अब आ जाओ;
साँझ हो गयी वैरागी मन
घर अपने तुम आ जाओ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर