सुनसान जगह पर
एक कवि बैठा है
कुछ कवितायें लिख रहा है
अब वह बूढ़ा हो गया है
मैंने पूछा,
आप अब सूखे पेड़ हो गये हैं
अब कलम संभलती नहीं
फिर क्यों लिख रहे हैं
कवि ने कहा,
भले मैं सूखा पेड़ हो गया हूँ
लेकिन मेरी कवितायें
सूखे पेड़ की तरह जलकर
दुनिया को रोशनी देगी
-जयचन्द प्रजापति 'जय
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X