कविता: नाम में क्या रखा है?
संसार में बिन नाम के न कोई,
सबका रख गए नाम l
मिला नाम से भाव परिचय का
सरल पुकारना हुआ तभी l
अनभिज्ञ अर्थ के
मगर याद रखना ही है काम ।
इसी आस में रहते हैं कि
मिलने पर पुकारेंगे नाम ।
नाम भुला देते हैं उसका
मगर करनी रहती याद ।
तभी तो कहते हैं हम भई,
नाम में क्या रखा है ?
- जया लक्ष्मी अजितन
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X