बापू न होते
हम आज़ाद न होते -
भारत देश में
आज़ादी से जीने को ॥
अहिंसा उनके शस्त्र
सिखाते ऐसे हैं जो शास्त्र -
अपनी इस पीढ़ी में
सत्य - अहिंसा के बीज बो दो ॥
बीमार काया को
स्वच्छता के मंत्र सुनाओ -
साफ़ - सुथरा घर ही नहीं
हर गली - गली महकती हो ॥
विदेशी माल छोड़कर
स्वदेशी माल अपनाएँ हम
युवाओं को आत्मनिर्भर बनाकर
उनकी कमाई बढाएँ हम ॥
बापू के हर सपने को
चलो, हम पूरा करें -
भारत को विश्व गुरु बनाने में
हम भी ऐसे उत्तम कार्य करें ॥
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X