आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सच्चा प्यार

                
                                                         
                            सच्चे प्यार कि क्या होती कीमत,
                                                                 
                            
यह वही जाने,
जिसने इसे दिल से किया है,
सच्चे प्यार कि ताकत को कम ना जाने,
सच्चे प्यार के संग ने बहुत को दौलतमंद भी किया है |

सच्चा प्यार एक एहसास है,
दर्द होने पर भी,
चेहरे पर ख़ुशी का होता आभास है,
क्योंकि किसी का हर पल हम पर विश्वास है |

सच्चा प्यार होता,
बिन भेदभाव के,
सच्चा प्यार है तो
जों हर पल, हर दिन,
किसी की याद दिलाता है|

पर हमारे समाज में
कईयों ने बिखर रखें हैं,
इसे तोड़ने के कई जंजाल,
पर सच्चा प्यार इतना भी अक्षम नहीं,
कि टूट कर बिखर जाये,

सच्चा प्यार मोहमाया से परे है,
पर इस भाव से कोई कोई ही करे है,
सच्चे प्यार ने कितने दिलों के जख्म भरे है,
इतना काम तो कोई दवा ना करे है |

लोगों से मिलना -जुलना,
तो आम बात है |
जों दे हर पल साथ,
सच्चा प्यार में होता वह खास है |

सच्चा प्यार ठंडी-ठंडी छाव जैसा,
चाहे हो धूप तेज ही सही,
सच्चे प्यार के सामने आ जाये पैसा,
बदलता वो रंग-रूप नहीं |

सच्चा प्यार तो एक जुड़ाव है,
जैसे धरती-वृक्ष के साथ |
सच्चा प्यार में होता झूकाव है,

जैसे राधाजी का श्री कृष्ण के साथ |

सच्चा प्यार तो है केवल सच्चा,
जैसे राब्ता माँ और बच्चा |
यह कम होता नहीं,

जब इसकी भूख नहीं |

यह कोई वस्तु नहीं,
यह तो बस हमें जज़्बातों में ही दिखता है|

वो प्यार, सच्चा प्यार नहीं,
जों दौलत के लिए बिकता है |
सच्चा प्यार कि कीमत,
शायद ही तुम जानो |

क्योंकि तुमने पैसों से/के लिए,
मोहब्बत करनी चाही,
पर वो प्यार, प्यार नहीं

जों बिक रहा है पैसों के लिए
हो कर जिस्मानी |
- जतिन सिंह
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर