आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सुधार स्वयं से शुरू होता है

                
                                                         
                            "सुधार स्वयं से शुरू होता है"
                                                                 
                            

सोच को वश में रखना जरूरी है,
सोच ही तो असलियत की मंजूरी है।
जैसा सोचोगे वैसा ही बन जाओगे,
जो बोओगे मन में वही पाओगे।

सुख अहंकार की परीक्षा लेता है,
दुख धैर्य को परख कर देता है।
दोनों में जो उत्तीर्ण हो जाता है,
वही तो सफल जीवन पाता है।

अच्छे वक्त में अभिमान दिखाता है इंसान,
बुरे वक्त में मिलता उसका परिणाम।
आज जो अकड़ कर चल रहा है,
कल वही वक्त से छल रहा है।

वजूद को केवल शब्दों से मत तोल,
हर कोई कह नहीं पाता मन के बोल।
कोई ज्यादा समझता है, कम कहता है,
भावनाओं के समंदर में ही रहता है।

लिखी हर बात हर कोई नहीं समझता,
लेखक भाव लिखता, पाठक शब्द परखता।
भाव गहरा है, शब्द तो किनारा है,
समझे वही जो दिल से हमारा है।

मुसीबतें जब बढ़ने लग जाएं,
राहें जब सारी उलझने लग जाएं।
थोड़ी देर रुक, स्वयं पर ध्यान दे,
शायद कमी स्वयं में ही जान ले।

हर दोष दूसरों पर मत डाल,
कभी खुद को भीतर से खंगाल।
सुधार स्वयं से शुरू होता है,
तभी तो जीवन सच्चा होता है।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
8 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर