आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ओनाके वाली ओबाव्वा

                
                                                         
                            सात मंडलों का किला, एलुसुतिना कोटे महान,
                                                                 
                            
बंगलूरू से दूर उत्तर में, चित्रदुर्ग का गौरव गान।
सत्रह सौ उन्यासी की बात, हैदर की सेना घेरे द्वार,
किले पर घेरा डाले, करे घात का विचार।

एक गुप्त संकीर्ण दरार थी, किंडी कहलाती थी,
दुश्मन को भीतर लाने की, वही राह आती थी।
पहरे पर था हनुमा, कहले मुड्डा नाम,
भोजन को गया था घर, चौकी छोड़ी उस धाम।

पीछे थी ओबाव्वा, साधारण सी नारी,
रसोई संभाले बैठी, पर मन से सबसे भारी।
किंडी से आती आहट, सुनी कान लगा कर,
दुश्मन घुस रहे चुपके, धीरे-धीरे सरक कर।

न तलवार थी पास, न युद्ध का ज्ञान था,
रसोई में रखा ओनाके, बस वही महान था।
धान कूटने वाला मूसल, हाथों में उठा लिया,
काल बन कर किंडी पर, उसने डेरा लिया।

एक-एक कर घुसता, हैदर का जवान,
मूसल का वार पड़ता, जाता उसकी जान।
सिर फटता, धरा गिरता, बिना शोर-शराबा,
शव को खींच किनारे, फिर से होती खड़ा।

रक्त से सना ओनाके, शवों का ढेर लगा,
अकेली अबला ने, सेना को मार गिरा।
पति लौटा जब देखा, दंग रह गया वीर,
खून से लथपथ मूसल, और शौर्य की तस्वीर।

उस दिन किले की लाज, एक नारी ने बचाई,
ओनाके ओबाव्वा ने, अमर कथा रचाई।
आज भी वो किंडी, ओबाव्वाना किंडी कहलाती,
मूसल वाली माता की, गाथा हमें सुनाती।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
51 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर