आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जो चले गए वो लौट कर नहीं आते

                
                                                         
                            "जो अपने खो दिए"
                                                                 
                            

मुश्किल घड़ी में अथवा जब त्योहार आते हैं,
जो अपने खो दिए, वो बहुत याद आते हैं।

जब धूप तेज है, साया नहीं है,
जब भीड़ है, पर अपना कोई नहीं है,
तब वो चेहरे याद आते हैं,
जो बिना कहे सब समझ जाते हैं।

कभी माँ की गोद याद आती है,
कभी पिता की डाँट में छुपी दुआ याद आती है।
कभी वो दोस्त जो हँसी में साथ था,
आज गम में सबसे पहले याद आता है।

सोचा था वक्त के साथ भूल जाएंगे,
जख्म भर जाएंगे, संभल जाएंगे।
पर मुश्किल आई तो पता चला,
भूले नहीं थे, बस खुद को बहलाया था।

जो चले गए वो लौट कर नहीं आते,
बस यादों में ही मिलने आते हैं।
और कह जाते हैं धीरे से,
हम यहीं हैं, कहीं गए नहीं हैं।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर