आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

हम दोनों से ही पूरा है ये जहान

                
                                                         
                            "हम दोनों से ही पूरा है ये जहान"
                                                                 
                            

समानता का अर्थ, एक जैसा होना नहीं,
पूरक बनना है, खुद को खोना नहीं।

सोचो अगर एक से ही, काम चल जाता,
तो ईश्वर दो रूप, क्यों बनाता?

रंग अलग दिए, रूप अलग दिए,
गुण अलग दिए, स्वरूप अलग दिए।
भेद नहीं इसमें, ये तो विधान है,
दोनों से ही पूरा, ये जहान है।

बराबरी का अर्थ, ये नहीं होता,
नारी नर जैसी, नर नारी होता।
बराबरी हो हक में, मान में हो,
अवसर में हो, सम्मान में हो।

प्रकृति में थोड़ा, अंतर तो रहेगा,
तभी तो जीवन, सुंदर लगेगा।

एक में है शक्ति, जो राह दिखाती,
एक में है ममता, जो राह सजाती।
एक में है साहस, आगे बढ़ने का,
एक में है धीरज, सबको गढ़ने का।

पर देखो तो दोनों, दोनों में बसते,
कभी नर में ममता, कभी नारी में साहस हँसते।

एक है किनारा, एक है धारा,
दोनों मिलें तो, बनती है नदिया प्यारा।
धूप और छाँव, दोनों जरूरी,
एक के बिना, दुनिया है अधूरी।

समर्पण कभी भी, गुलामी नहीं है,
ये तो प्रेम की, सबसे बड़ी निशानी है।
नदी समर्पित, सागर को होती,
क्या छोटी होती? नहीं, बड़ी होती।

नदी ही तो, सागर को सागर बनाती,
बूंद ही तो, बादल को गागर बनाती।

इसलिए सुनो, लड़ना नहीं है,
बराबरी के नाम पर, बिखरना नहीं है।
तुम भी किनारा, मैं भी किनारा,
हम दोनों मिलकर, बनें एक धारा।

हम एक-दूजे के, पूरक बन जाएँ,
तो जीवन का, हर अर्थ सज जाए।
-- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर