आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

गाँठों को समझो

                
                                                         
                            "गाँठों को समझो"
                                                                 
                            

समस्या का हल, पहले समझो सार,
बिना समझे उलझे, गाँठें बार-बार।
रस्सी की गाँठें, ध्यान से खुलतीं,
वैसे ही जीवन की, उलझन सुलझतीं।

क्रोध, अहंकार, दुख का जो जाल,
खुले आत्मचिंतन से, टूटे हर हाल।
मानव का मूल तो, सदा शुभ होता,
विकार तो बादल है, जो आता-जाता।

दुनिया में सबसे, आसान है यही,
विश्वास को खोना, पल में सही।
कठिन है पाना, विश्वास प्यारा,
उससे कठिन है, उसे निभाना सारा।

पीठ पीछे जो, बात चले तुम्हारी,
घबराना मत, है ये बात न्यारी।
बात उन्हीं की, दुनिया करती है,
जिनमें कुछ तो, बात होती है।

पैर छूकर लेना, आशीष आसान,
कर्म छूए दिल तो, वही महान।
जो दिल से निकले, आशीष सच्चा,
वही है बंधन, वही है अच्छा।

कहकर सोचना, बदल देता है,
सोचकर कहना, व्यक्तित्व गढ़ता है।
गलती को कोई, समय शुभ नहीं,
सुधार को कोई, समय अशुभ नहीं।

हराना हो तो, तलवार उठा लो,
जीतना सबको तो, किरदार बना लो।
मित्र और संस्कार, वहाँ ले जाते,
जहाँ पैसा भी, कभी न पहुँच पाते।

रिश्ता और भरोसा, दोनों हैं यार,
रिश्ता छूटे भी, भरोसा न हार।
भरोसा जहाँ है, रिश्ते बन जाते,
बिन बोए ही, फूल खिल जाते।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर