आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

एक ही है सब में

                
                                                         
                            नहीं दो हैं यहाँ, एक ही विस्तार है,
                                                                 
                            
आत्मा ही ब्रह्म है, यही तो सार है।
भेद-दृष्टि भ्रम है, माया का जाल है,
एक चैतन्य ही तो, सकल में निहाल है।।

तू नहीं देह, न मन, तू तो ब्रह्म-स्वरूप है,
तेरे ही प्रकाश से, जगत का रूप है।
जैसे लहरें उठें, सागर एक ही रहता,
वैसे ही जगत दिखे, पर ब्रह्म एक ही बहता।।

द्वैत को जो देखे, वो अज्ञान में पड़ा है,
अद्वैत को जो जाने, वो मुक्ति से जड़ा है।
न तू छोटा, न बड़ा, तू असीम आकाश है,
तेरे ही भीतर गूँजता, अनहद का प्रकाश है।।

यह उपदेश सीधा है, घुमाव नहीं कोई,
सत्य यही अंतिम है, दूजा भाव नहीं कोई।
मैं और तू का भेद मिटा, जब एक को जाना,
तभी अष्टावक्र ने, जनक को पहचाना।।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर