आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

इसलिए हे मन, अभी से संभल जा

                
                                                         
                            "अगले पल का किसे पता"
                                                                 
                            

जीवन है परिवर्तनशील, अगले पल का पता नहीं,
किसका साथ मिलेगा, किसका छूटेगा, पता नहीं।
यहाँ पति-पत्नी भी उम्र भर साथ निभा नहीं पाते,
फिर बाकी रिश्तों की तो बात ही क्या है।

पहले माँ-बाप बच्चों पर जीवन होम कर देते थे,
खुशी-खुशी खुद को उनमें खो कर देते थे।
अब माँ-बाप खुद को संवारने में लगे हैं,
बच्चे भी माँ-बाप को झेलने से थके हैं।

संस्कार देने में माता-पिता फेल हो रहे,
बच्चे पैसों के पीछे भाग कर दिल से दूर हो रहे।
पता नहीं किस दिन वृद्धाश्रम की चौखट आएगी,
अपनी ही संतान पराई नजर आएगी।

कभी प्रकृति का कहर - भूकंप, बाढ़, सुनामी,
आंधी, आग, सूखे की कहानी।
कभी मानव का कहर - लूट, भूख, व्यभिचार,
बलात्कार, हत्या, आतंक, अत्याचार।

कोई नहीं जानता अगले पल क्या होगा,
किसका दीया बुझेगा, किसका जलेगा।
पति-पत्नी भी मौका पाते ही राह बदल रहे,
रिश्तों को अपने ही हाथों से छल रहे।

हर रिश्ते में तनाव, निरसता बढ़ रही,
प्रेम की बूंद-बूंद को आँखें तरस रही।
पहले सास का हुक्म घर में चलता,
अब बहू सास को सुखी देख जलता।

कैसी विडंबना पुत्र पिता को छोड़ रहा,
सेवा तो दूर, पास रखने से भी मोड़ रहा।
पता नहीं कब हवा का झोंका आएगा,
किस-किस को अपने साथ उड़ा ले जाएगा।

इसलिए हे मन, अभी से संभल जा,
प्रेम, क्षमा, करुणा का दीया जला जा।
अगले पल का किसी को पता नहीं है,
इस पल में ही तो जीवन बसा है।
- जगदीश प्रसाद शर्मा
 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
7 minutes ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर