आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मन की बेड़ियाँ

                
                                                         
                            मन की बेड़ियाँ
                                                                 
                            

ये बेड़ियाँ कुछ भी नहीं,
मन की गढ़ी परछाइयाँ हैं,
कड़ियाँ जोड़ें, मन को बाँधें,
मन की ही ये परछाइयाँ हैं।

कहती हैं— “रुक जा, थम जा,
इस राह से आगे मत बढ़,
तेरे कदमों में बल ही क्या,
अपने सपने यहीं छोड़ दे।”

पर मानव तो वह कहलाए,
जो हर बंधन तोड़ दिखाए,
अदम्य साहस को हथियार बना,
हर बाधा को पीछे छोड़ जाए।

राही अक्सर राहों में ही
काँटों से घबरा जाते हैं,
राह में आए हर पत्थर को
अपनी बेड़ी बतलाते हैं।

पर ज़रा तू सोच तो राही—
कब साधन राह रोक पाए?
जिसके भीतर ज्वाला जलती,
कब उसके कदम रुक पाए?

ऊँचे लक्ष्य माँगते जीवन
हौसलों की ऊँची उड़ान,
पंख नहीं, विश्वास चाहिए,
तभी मिले खुला आसमान।

हाथी में अपार है शक्ति,
फिर भी महावत की मानता,
बंधन बाहर कम होते हैं,
मन ही मन को बाँधता।

तू भी अपनी बेड़ी खोल दे,
मन की सारी गाँठें खोल दे,
दिल में पड़ी हर जंजीर को
आज ही तोड़ दे—तोड़ दे।

लक्ष्य तुझे बुला रहा है, राही,
क्यों अब तक तू ठहरा है?
जिस राह को खोज रहा तू,
वह रास्ता तेरे भीतर है।

उठ, अपने कदम बढ़ा राही,
हर डर को पीछे छोड़ दे,
केवल अपनी राह न बना तू,
किसी और की राह भी खोल दे।

किसी की उम्मीद बनकर चल,
किसी के सपनों को उड़ान दे,
तू खुद एक दीपक बनकर
किसी अँधेरे को प्रकाश दे।

याद रख— ये बेड़ियाँ तो
मन के भीतर ही होती हैं,
मन जिस दिन आज़ाद हुआ,
उस दिन राहें अपनी होती हैं।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
36 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर