मैं एक मानसिक हत्याकांड का शिकार हूं,
ऐसी हत्या का शिकार जिसका कोई इन्साफ नहीं होता
कोई अदालत नहीं होती
कोई गवाह नहीं होता,
क्योंकि मानसिक रूप से मृत लोगों का
कभी पोस्मार्टम नहीं होता,
बस सीने के भीतर ख़ामोशी से जमा रह जाती हैं
हज़ारों अनकही चीखें
हज़ारों अदृश्य जख्म,
सबसे भयानक मौत शायद वही है
जब इंसान ज़िंदा तो रहता है
लेकिन उसके अंदर का इंसान बहुत पहले मर चुका होता है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X