आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ये हुस्न ओ इश्क़ शरारत और प्यार की बातें।

                
                                                         
                            ये हुस्न ओ इश्क़ शरारत और प्यार की बातें
                                                                 
                            
बहुत जरूरी हैं लेकिन ,बेकार की बातें ।।

ये इश्क़ विश्क़ फ़क़त चार दिन का किस्सा है।
फ़िर शुरू होती हैं उनमें तकरार की बातें ।।

हमें हर रोज़ मुहब्बत सिखाई जाती हैं।
सुनता रहता हूं मैं अपनी सरकार की बातें।।

अब तो उल्फ़त में क़रीब आना ही जरूरी है।
वो दौर बीत गया जब थी दीदार की बातें।।

ये कैसा प्यार है जो रोज़ बदल जाता हैं।
मैं रोज़ सुनता हूं एक नए शिकार की बातें।।

अब तो आपस में बस समझौते किए जाते हैं।
कहां अब होती हैं इश्क़ ओ इज़हार की बातें ।।

मैं उस तन्हाई का कैसे भला यक़ीन करूं ।
बाहर जब आती हैं अंदर दीवार की बातें।।

ये प्यार व्यार अब "मेंहदी" के बस की बात नहीं ।
आप तो करते रहें बस अशआर की बातें।।
-इक़बाल मेंहदी काजमी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
एक घंटा पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर