दीद को तेरे ये तरसाती रही
चश्म मेरी अश्क बरसाती रही
वो न समझे मेरी नज़रों की ज़ुबाँ
मैं उन्हें ताउम्र समझाती रही
खो के तुझको जीना है मुश्किल बहुत
दिल मुझे, मैं दिल को बहलाती रही
जैसे जैसे खुद को मैं खोती गयी
वैसे वैसे तुझको मैं पाती रही
पर्दा चेहरे का तेरे हटता नहीं
आँख मेरी मुझको ललचाती रही
हो गया तेरी दुआ का ये असर
जाँ हमारी क़िस्तों में जाती रही
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X