आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

तुम्हारा स्वागत है

                
                                                         
                            चलो शुक्रिया करें गत वर्ष का,
                                                                 
                            
जिसने नववर्ष की नूतन बेला को आमंत्रित किया
निमंत्रण दिया कुछ वादों के साथ|
जो पिछले वर्ष पूरे न हो पाए उन सपनों के साथ,
जो कार्य खुशी-खुशी किए उनके शुक्रिया के साथ|
जो भावी योजनाएँ बनाई उन सुनहले पलों के साथ,
आओ नववर्ष का अभिनंदन करें |
नव इसलिए क्योंकि कुछ नया करने की सोच है,आशा है,
अन्यथा वर्ष तो एक जैसा ही है|
हाँ ऋतुओं की तरह घटनाओं का क्रम परिवर्तन
चक्र का नियम है,तो क्यों ना अभिमन्यु बना जाए,
चक्र में जाने की तीव्र इच्छा हो|
भेदन का प्रयास हो कुछ करने की आस हो,
यह वर्ष बहुत खास हो ऐसा मन में दृढ़ विश्वास हो|
बीज अंकुरित हो उठेगा स्वयं निर्मित मार्ग पर,
हर क्षण आनंदित हो उठेगा नूतन वेला की प्रभात पर|
अंतर तम मिट जाएगा आशाओं के दीप से,
ज्योत्सना प्रखर हो उठेगी आशा के घृत से|
आओ दीप से दीप जलाएँ नव वर्ष का हर दिन नव बनाएँ,
नव विचारों से नव विश्वास से नव पथ का सृजन करें|
राह गुलजार हो जाएगी हृदय उमंग से भर जाएगा नववर्ष का,
आगमन हर आँगन को नव पल्लव से सजा देगा,
धरा का हर एक कोना धन्यवाद कह उठेगा|
चलो शुक्रिया करें गत वर्ष का नववर्ष की पृष्ठभूमि बाँधने का,
कुछ क्षणों के परिवर्तन से बीते पलों को आगामी पलों से जोड़ने का|
क्रम यूँ ही चलता रहे कारवाँ यूँ ही बढ़ता रहे पथ यूँ ही सजता रहे,
आपके और हमारे सौजन्य से नववर्ष यूँ ही खुशियाँ लाता रहे|
यूँ ही खुशियाँ लाता रहे||
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
3 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर