आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

मिलकर मनाएं होली

                
                                                         
                            रंगों का पर्व होली
                                                                 
                            
सतरंगी रंग लाया
आओ करें ठिठोली
मिलकर मनाएं होली।।

कपड़े नहीं भिगाओ
तन मन को रंग डालो
नफरत को दूर करके
मिलकर मनाएं होली।।

माता-पिता को अपने
थोड़ा गुलाल लाओ
आशीष उनका ले लो
मिलकर मनाएं होली।।

अपने प्रिय के संग में
तुम धूम खूब मचाओ
खुशियों के गीत गाओ
मिलकर मनाएं होली।।

मित्रों को अपने घर पर
होली के दिन बुलाएं
उनको गले लगाकर
मिलकर मनाएं होली।।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर