आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

ख़त

                
                                                         
                            सुनो! एक ख़त लिखा है उस पर तेरा नाम
                                                                 
                            
और तेरा पता भी लिखा है।
पर इस दौर में वो संदेश वाहक कबूतर
नहीं ई-मेल किया है।
ख़त तो तुम्हें मिल ही जाएगा मेरा हाल
पता चल ही जाएगा।
पर क्या तुम मेरी वो सुंदर लिखावट
को याद करोगे?
ख़त तो तुम पढ़ ही लोगे मेरा हाल
मालूम कर लोगे।
पर क्या वो मेरी मनपसंद गुलाबों की
ख़ुशबू को अनुभव करोगे?
जब भी मेरी याद आएगी तो वो
स्टार पिन मेल पढ़ोगे।
पर मुझे दिल के स्टार पिन में किस
जगह रखोगे?
ये मेरा दिल जो फ़रियादें कर रहा है
सब मैंने उस ख़त में संजो रखा है।।


-- हरप्रीत सिंह


- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
6 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर