तेरा चमकता मुख-मंडल,
तेरी आंखों की गहराई।
सांसों की महकती खुशबू,
पलकों पर छाई अंगड़ाई।
न देखा होता मुख-मंडल,
कैसे आंखों में गहराई होती ?
सांसों में यह महकती खुशबू,
पलकों में कहां से अंगड़ाई होती ?
नए सहलाए होते अलक तेरे,
कैसे यह विरह की आग होती ?
न छेड़ा होता मैंने विहाग,
कैसे सुंदर इतनी रात होती ?
इस जादू के पीछे तू ही है,
या मेरी भी कुछ साझेदारी।
तेरे रूप में थोड़ी भी नहीं,
क्या मेरी भी हिस्सेदारी ?
-हरि मोहन जांगिड़
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X