लहरों का संगीत कहता,
घर चलो घर चलो।
नीरनिधि की बूंदे बोली,
घर चलो घर चलो।
नाविक की पतवार कहती,
घर चलो घर चलो।
जहाज पर बैठा पंछी बोले,
घर चलो घर चलो।
प्रीति सजाए बैठी होगी,
घर चलो घर चलो।
दीप जलाए बैठी होगी,
घर चलो घर चलो।
मदन मास का महीना होगा,
घर चलो घर चलो।
जन्मदिवस का उत्सव होगा,
घर चलो घर चलो।
आज निरंजन पूजा होगा,
घर चलो घर चलो।।
-हरि मोहन जांगिड़
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X