संस्कार जहां का दुनिया में ,उजियाला फैलाता है .
इस दुनिया में सबसे सुंदर , मेरी भारत माता है.
कोई अतिथि आए तो, हमें मेहमान नवाजी आता है.
इस दुनिया में सबसे सुंदर ,मेरी भारत माता है.
देश की रक्षा के लिए, जहां वीर हजारों जन्म लिए.
निर्भीक होकर युध्दों में, प्राणों का भी बलिदान किए.
उन वीरों की वीरता पर, अभिमान मुझे तो आता है.
इस दुनिया में सबसे सुंदर ,मेरी भारत माता है .
संत कबीर हुए यहां, मानवता का दिया संदेश.
स्वामी विवेकानंद जी के, भाषण पर मुग्ध हुआ विदेश.
हर बेटा भारत माता का, दुनिया को प्रेम सीखाता है.
इस दुनिया में सबसे सुंदर ,मेरी भारत माता है.
दुनिया को योग सीखाया,जिससे दुनिया रहे निरोग.
भारत के ग्यान विग्यान से, प्रभावित हैं दुनिया के लोग.
यहां पेड़ से लेकर घांस भी, रोगों को दूर भगाता है .
इस दुनिया में सबसे सुंदर, मेरी भारत माता है.
- हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X