आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

सियासत पर ग़ज़ल

                
                                                         
                            आँखों में बेचैनी, चेहरों में शिकन, जिस्म में तनाव है।
                                                                 
                            
नेता जी नजर आने लगे, लगता है जल्द चुनाव है।
फिर ठगी जायेगी जनता, फिर होंगे कसमें वादे,
फिर बनेगा कोई बादशाह, फिर मिटेंगे कुछ प्यादे।
कुछ जिस्म, कुछ किरदार कुछ इंसान बिकेंगे,
इन चुनावों में देखना, बड़े बड़ों के ईमान बिकेंगे।
चारों ओर शोर मचेगा, महफिलों का दौर होगा,
दिखेगा कोई, बिकेगा कोई, सिकंदर और होगा।
उम्मीदों का फिर नया बाजार सजाया जायेगा,
पुरानी बिसात पर नये मोहरों को बिछाया जायेगा।
कुछ कॉक्रोच भी आयेंगे नफ़रत का वायरस फैलाने,
हलाल करने को नये बकरों को बहकाया जायेगा,
षड़यंन्त्रों की महफ़िल में, मक्कारी के जाम छलकेंगे,
महक छुपाने को इत्र से क़ब्र को नहलाया जायेगा।
अखबारों से निकल, कागजी शेर गुर्राने लगेंगे,
कुछ गुंडे गली, मोहल्लों को थर्राने लगेंगे।
दीवारों पे ग़ालियों के पोस्टर जड़ने लगेंगे।
इश्को मोहब्बत भूल, भाई, भाई लड़ने लगेंगे,
न्योते पत्ते, जन्मों के रिश्ते नाते सब टूट जायेंगे
चुनावों के चक्कर में, बच्चे माँ बाप से रूठ जायेंगे।
कागजी वादे होंगे, कसमो के सिलसिले चलेंगे,
चुनाव ख़त्म होते ही,
फिर वो ना दिखेंगे।
यारो वोट की ताकत को पहचान जाओ अगर,
एक एक बूँद से समंदर बना डालोगे,
फकीर को भी बैठा दोगे तख़्त ओ ताज़ पे,
खुदा को भी खुश कर दे, वो मंज़र बना डालोगे।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
33 मिनट पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर