आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

बेड़ियों में आज़ाद तिरंगा

                
                                                         
                            स्वतंत्रता की हवाओं में लहराकर भी,
                                                                 
                            
मेरा तिरंगा उदास रहता है,
आज़ाद होकर भी मैं आज़ाद नहीं,
आज चीख-चीख कर कहता है।
मैं आज भी कैद हूँ यहाँ,
संकीर्ण मानसिकता की गुलामी में,
जाति, धर्म के भेद-भाव में,
और ऊँच-नीच की दीवारों में।
अलग कर रहे हैं मुझको,
मेरी ही पावन मिट्टी और आत्मा से,
मत झुलसाओ इन पवित्र रंगों को,
तुम बँटवारे की ज्वाला से।
जाति, धर्म और भाषा की कैंची से,
मेरी पहचान को मत कतरो,
मैं सिर्फ कपड़ा नहीं,
करोड़ों धड़कनों का गौरव हूँ,
हज़ारों वीरों का बलिदान हूँ मैं,
सत्य, शांति की अनमोल धरोहर हूँ,
समृद्धि का पावन प्रतीक हूँ मैं,
इस अखंड भारत का स्वाभिमान हूँ।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 hours ago

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर