पालना माॅ पिता का वचन हो गया....
भाग्य बस राम का वन गमन हो गया....
स्वर्ण मृग साथ लाने चले राम तो ...
पीठ पीछे सिया का हरण हो गया...।
भक्त का भाग्य, भावी प्रबल हो गया...
चीख सुन गीध का मन सजल हो गया...
राम के काज में लग गई देह तो..
हीन तन पुण्य पावन कमल हो गया।।
सिंधु के पार जाना कठिन था मगर...
गीध की दृष्टि से कुछ सरल हो गया...
राम के काज खातिर पवन सुत चले...
जन्म का हेतु था वो सफल हो गया।।
- विनय दुबे
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X