आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

शांति की मशाल लेकर हमें आगे आना था

                
                                                         
                            शांति की मशाल लेकर
                                                                 
                            
हमें आगे आना था
बुद्ध और गाँधी का संदेश
दुनिया को सुनाना था

दुनियाँ को बचाने में
हम क्यों पीछे रह गए
जिन्हें कहा था आतंकी हमनें
वो अमन की राह पा गए।

लोकतंत्र की पहचान हैं
भाईचारे की मिसाल हैं हम
हिंसा के खिलाफ खड़ा
एक बुलंद सवाल हैं हम

मध्य एशिया लगी आग पर
हम क्यों मौन खड़े रह गए
दुनियाँ की उम्मीदें हमसे थी
हम मुकदर्शक बने रह गए

जो विश्वास न रखते न्याय में
वो मध्यस्थ बनकर छा गए
जिन्हें कहा था आतंकी हमनें
वो अमन की राह पा गए।

इतिहास पूछेगा हमसे
जब मानवता कराही थी
अहिंसा की उस विरासत ने
क्यों दूरी अपनाई थी ?

रणभूमि की राख पर
ना मानवता थी ना जज़्बात थे
शांतिदूत की भूमिका में
ना हम दुनियाँ के साथ थे

जो हिंसावादी कहलाते थे
वो सीजफायर करा गए
जिन्हें कहा था आतंकी हमनें
वो अमन की राह पा गए।

सोचना होगा अब हमें
कूटनीति के मोड़ पर
दुनिया की नज़रें टिकी हुई हैं
विश्व-नायक' की होड़ पर

शांति की पहल हमें करनी थी
पर क्योँ हम गच्चा खा गए।
जिन्हें कहा था आतंकी हमनें
वो अमन की राह पा गए

डॉ.महेश यादव ( अमन गाँधी )
भोपाल ( मध्य प्रदेश )
हमें आगे आना था
बुद्ध और गाँधी का संदेश
दुनिया को सुनाना था

दुनियाँ को बचाने में
हम क्यों पीछे रह गए
जिन्हें कहा था आतंकी हमनें
वो अमन की राह पा गए।

लोकतंत्र की पहचान हैं
भाईचारे की मिसाल हैं हम
हिंसा के खिलाफ खड़ा
एक बुलंद सवाल हैं हम

मध्य एशिया लगी आग पर
हम क्यों मौन खड़े रह गए
दुनियाँ की उम्मीदें हमसे थी
हम मुकदर्शक बने रह गए

जो विश्वास न रखते न्याय में
वो मध्यस्थ बनकर छा गए
जिन्हें कहा था आतंकी हमनें
वो अमन की राह पा गए।

इतिहास पूछेगा हमसे
जब मानवता कराही थी
अहिंसा की उस विरासत ने
क्यों दूरी अपनाई थी ?

रणभूमि की राख पर
ना मानवता थी ना जज़्बात थे
शांतिदूत की भूमिका में
ना हम दुनियाँ के साथ थे

जो हिंसावादी कहलाते थे
वो सीजफायर करा गए
जिन्हें कहा था आतंकी हमनें
वो अमन की राह पा गए।

सोचना होगा अब हमें
कूटनीति के मोड़ पर
दुनिया की नज़रें टिकी हुई हैं
विश्व-नायक' की होड़ पर

शांति की पहल हमें करनी थी
पर क्योँ हम गच्चा खा गए।
जिन्हें कहा था आतंकी हमनें
वो अमन की राह पा गए
-महेश यादव 
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
4 महीने पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर