चलना जरूरी हैं
गिर कर संभलना भी जरूरी है।
बार बार होने वाली गलतियों
से सीख लेना भी जरूरी है।
हर नाकामी के बाद कामयाब
होना भी जरूरी है।
सबक ले उन चीटियों से
जो गिरती और फिसलती हैं,
लेकिन हर बार संभलती हैं।
हर एक असफलता के बाद
तू थक कर बैठ गया,
और अनमोल जीवन
को खो गया,
क्यों तू भूल गया , तू इंसान है ?
ईश्वर का सर्वश्रेष्ठ निर्माण है
साहस और जोश से भरा
तेरा रग -रग
धरा से आसमां तक किया
तूने जग को जगमग
एक असफलता से
तू डगमगा गया और
अपने जीवन को मिटा गया।
मानव जीवन अनमोल है
रग में तू अपने साहस भर
बस आगे बढ़ और आगे बढ़।
नया सवेरा आएगा , तू जीत
का परचम लहराएगा
-अनिता गोस्वामी
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X