आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

नारी

                
                                                         
                            नारी
                                                                 
                            

दर्द सहकर भी जो मुस्कुराती है,
इस भू पर वह नारी कहलाती है।

अपने सन्तानों से ही सतायी जाती है,
अबला और कमजोर बतायी जाती है।

अपने रिश्तों की खातिर चेतन से जड़
बन जाती है,
क्षीर छुपाकर स्तन में आंखों से नीर
बहाती है।

नारी ने सृष्टि सृजन का बोझ उठाया है,
इसलिए धरा पर देवी का रूप पाया है।

हर धर्म ने नारी पर ही नियम बनाए हैं,
उसकी आजादी पर प्रतिबंध लगाए हैं।

नारी शक्ति हर मुश्किलों से लड़ जाती है,
वह धरती पर ममतामयी माँ कहलाती है।

दिनेश यादव

हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है। 

आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
 



 
8 वर्ष पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर