!! मधुमास की हर अदाएँ नई हैं!!
इबारतें नई हैं
मुस्कुराहटें नई हैं
यादें नई हैं
मधुमास की हर अदाएँ नई हैं।
फिजाएं नई हैं
बहारें नई हैं
खुश्बू नई हैं
हवाएं नई हैं
मधुमास की हर अदाएँ नई हैं।
चहक नई है
महक नई है
छटाएं नई हैं
रंगत नई हैं
मधुमास की हर अदाएँ नई हैं।
बेचैनियां नई हैं
उलझनें नई हैं
तड़पनें नई हैं
मधुमास की हर अदाएँ नई हैं।
धड़कन नई है
मचलन नई है
स्पंदन नई है
मधुमास की हर अदाएँ नई हैं।
मोहब्बत नई है
चाहत नई है
प्रीति नई है
संगीत नई है
मधुमास की हर अदाएँ नई हैं।
दिनेश यादव
हमें विश्वास है कि हमारे पाठक स्वरचित रचनाएं ही इस कॉलम के तहत प्रकाशित होने के लिए भेजते हैं। हमारे इस सम्मानित पाठक का भी दावा है कि यह रचना स्वरचित है।
आपकी रचनात्मकता को अमर उजाला काव्य देगा नया मुक़ाम, रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X