एक बूंद
जमीं पर गिरी और
जिन्दगी बन गई
अनेक बीजों की , जीवों की
बूंद, बूंद से मिली और
ताल तलैया बन गई
जल जीवों का मेला
फिर से नई आशा का रेला
एक नई सदी की शुरुवात
बूंदों का काफ़िला
निकल चला
सीमाएं तोड़ता नए रास्ते बनाता
प्यासी भूमि को सिंचित करने
भू धरा को हरा भरा करने
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X