आप अपनी कविता सिर्फ अमर उजाला एप के माध्यम से ही भेज सकते हैं

बेहतर अनुभव के लिए एप का उपयोग करें

विज्ञापन

जिंदगी के बीच अधूरे अरमान

                
                                                         
                            हज़ारों ख़्वाहिशें हैं,
                                                                 
                            
मगर इन हज़ारों ख़्वाहिशों के बीच
ज़िम्मेदारियों का बोझ है ये ज़िंदगी।
कुछ ख़्वाहिशें
ज़िम्मेदारियों तले दब गईं,
कुछ वक़्त की धूल में कहीं खो गईं,
मगर कुछ ख़्वाहिशें
तमाम मुश्किलों के बाद भी पूरी हो गईं।
कुछ पाने की ख़ुशी मिली,
कुछ खोने का दर्द भी सहा,
कभी ख़ुद के लिए जीने की चाह हुई,
तो कभी अपनों के लिए
अपने ख़्वाबों को पीछे रखा।
हर अरमान का पूरा होना
ज़िंदगी की शर्त नहीं,
कुछ अधूरे ख़्वाब भी
ज़िंदगी का वजूद बन जाते है।
- हम उम्मीद करते हैं कि यह पाठक की स्वरचित रचना है। अपनी रचना भेजने के लिए यहां क्लिक करें।
2 घंटे पहले

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
विज्ञापन
X
बेहतर अनुभव के लिए
4.3
ब्राउज़र में ही

अब मिलेगी लेटेस्ट, ट्रेंडिंग और ब्रेकिंग न्यूज
आपके व्हाट्सएप पर